किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर में शुक्रवार की रात से बारिश शुरू हुई जो शनिवार की दोपहर तक रूक-रूक कर होती रही। लगातार मूसलाधार बारिश होने से शनिवार को शहर में मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे लेकिन देर रात बारिश शुरू हुई शनिवार की दोपहर तक रिमझिम बारिश से गर्मी से जहां राहत मिला वहीं किसानों के लिए बारिश बड़ी राहत दी है। वहीं लगातार बारिश के दौरान शहर की सड़कें सुनसान हो गई। लागातर बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा। यह भी पढ़ें- Buxar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, धान की रोपनी को मिली नई उम्मीदबारिश का असर सुबह से रिमझिम बारिश की वजह से लोग जहां थे वहां बारिश से बचने के लिए घर, ओवरब्रिज के नीचे खड़ा रहे ताकि बारिश से बच सके। हालांकि कई लोग जर...