Kishanganj News: सुबह से छाया कुहासा, सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
किशनगंज, नवम्बर 2 -- सुबह छाया कुहासा Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। मौसम में अब बदलाव दिखने लगा है। सोमवार की सुबह से ही ठाकुरगंज सहित आसपास के इलाकों में कुहासे की चादर छाई रही। सुबह के समय सड़कों और खुले स्थानों पर धुंध का असर साफ तौर पर देखने को मिला। कुहासे के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन के दौरान सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह के समय कुहासे के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के बीच सोमवार की सुबह का नजारा ठंड के आगमन का संकेत देता नजर आया। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं, मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को भी मौसम में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.