किशनगंज, अक्टूबर 26 -- सीमावर्ती युवाओं के लिए मैत्रीपूर्ण फुटबॉल टूर्नामेंट Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने, उनमें टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा प्रशासन और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वाइब्रेंट विलेज प्रोग्रामझ्रकक के अंतर्गत गलगलिया फुटबॉल ग्राउंड में एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में किशनगंज पुलिस की टीम, सशस्त्र सीमा बल की 19वीं बटालियन, ठाकुरगंज की टीम तथा क्षेत्र की दो स्थानीय फुटबॉल टीमें-खखोरमुनी एफसी एवं 3 स्टार क्लब, बंदरबाड़ी-भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के माध्य...