Kishanganj News: सिपाही बैरक में कांस्टेबल समीर की संदिग्ध मौत से सहकर्मी स्तब्ध
किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना परिसर के सिपाही बैरक में 32 वर्षीय कांस्टेबल समीर कुमार की संदिग्ध मौत से साथी पुलिसकर्मी गहरे सदमे और अचरज में हैं। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि रात्रि में ड्यूटी पूरी कर बैरक लौटे उनके साथी ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। हालांकि कांस्टेबल समीर ने घटना से कुछ समय पहले अपने परिवार से फोन पर बात भी की थी। समीर के सहकर्मी पुलिसकर्मी ब्रिज बिहारी पांडेय और अभय चौधरी ने बताया कि किसी को भी इस बात का जरा सा भी अहसास नहीं था कि जो साथी कुछ देर पहले तक उनके साथ मुस्तैद था, वह इस दुनिया को इस तरह अलविदा कह जाएगा। समीर रात में ही डायल 112 के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी कर वापस लौटे थे। समीर ने डायल 112 की टीम के साथ ड्यूटी भी अच्छे से निभाई थीं। साथ में ड्यूटी करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.