किशनगंज, नवम्बर 10 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ओर से मंगलवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी सिंघीमारी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत ग्राम सिंघीमारी में 21 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 12वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट स्वपन रजक ने की। इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट स्वपन रजक ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 50 ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन ग्रामीणों के लिए आजीविका का एक बेहतर साधन बन सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सिंघीमारी ...