किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर चार बजे सुबह से हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष से शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर गूंज उठा। श्रद्धालु जल व पूजा सामग्री लिए पहुंचने लगे थे और दिन के चार बजे तक भक्तों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। सावन के तीसरे सोमवारी पर करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया गया। तीसरी सोमवारी पर मेला का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर किया। इस अवसर पर एसडीएम अनिकेत कुमार, बार ऐसोशिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता शिशिर दास, समिति के उपाध्यक्ष मिक्की साहा, मनोज तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे। इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने गौशाला भूतनाथ शिव मंदिर में भोलेनाथ पर जलाभिषेक की और पूजा-अर्चना क...