किशनगंज, जुलाई 14 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता सोमवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ प्राप्त लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई । यह भी पढ़ें- किशनगंज : सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीएमबैठक में निर्देश सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अधीन "सबका सम्मान जीवन आसान" के लक्ष्य को दृष्टिगत में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के शिकायत निष्पादन हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सम्मान पूर्वक ...