किशनगंज, जुलाई 25 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों को हरित ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को किशनगंज समाहरणालय परिसर में विद्युत विभाग द्वारा एक दिवसीय सोलर मेले का भव्य व सफल आयोजन किया गया। सोलर मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को ऑनग्रिड व ऑफग्रिड सोलर सिस्टम छतों पर लगने वाले सोलर पैनल रूफटॉप सोलर स्कीम तथा इस पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के बारे में जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना व पीएम स्वनिधि के लिए विशेष शिविरसोलर मेले की मुख्य विशेषताएं व गतिविधियां जागरूकता एवं स्टॉल विद्युत विभाग तथा अधिकृत सोलर एजेन्सियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सोलर उपकरणों तथा ...