किशनगंज, जुलाई 21 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के समदा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध सीमेंट भंडारण केंद्र का खुलासा किया है। कार्रवाई मंगलवार को की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सीमेंट, एक ट्रैक्टर और सीमेंट भरने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सीमेंट की मात्रा की गिनती की प्रक्रिया जारी थी। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: समदा गांव में अवैध सीमेंट भंडारण का पुलिस ने किया भंडाफोड़पुलिस की कार्रवाई कार्रवाई एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि समदा में अवैध रूप से सीमेंट का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। स...