किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। नवरात्र के सप्तमी पर विभिन्न दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडालों का पट खुलने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन और पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गुदरी बाजार एवं मां अम्बे सार्वजनिक पूजा समिति शिवपुरी स्थित मंदिर और पूजा पंडालों एवं रंग बिरंगे लाइट की सजावट से जुड़ा कार्य संपन्न होने के बाद पूजा पंडालों की रौनक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। शनिवार सुबह सप्तमी के मद्देनजर पूजा पंडालों का पट खुलने के बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना जारी है। सप्तमी की संध्या आरती को लेकर पूजा समितियों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग की अलग से व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: माता ...