किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। किशनगंज शहर के गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर गांधी जयंती मनाया। वहीं किशनगंज शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेड्री स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावे कई स्कूलों में, दफ्तरों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। गांधी घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान, भाजपा नेता हरि अग्रवाल, जदयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद, चिंटू त्रिपाठी, मुकेश मल्...