Kishanganj News: संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला एवं अंचल स्तर पर पूर्व तैयारी की समीक्षा
किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिलेभर में संभावित बाढ़ के मद्देनजर पूर्व तैयारियों को लेकर जिला एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता मो. उमैर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कम्युनिटी किचन के संचालन, मेडिकल टीम की तैनाती, नावों के परिचालन, शरण स्थली, राहत शिविरों की व्यवस्था, प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता तथा सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री के वितरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.