Kishanganj News: संत रविदास जयंती पर छह पंचायतों में लगा शिविर, लोगों ने दिए आवेदन
किशनगंज, अगस्त 27 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायतों में गुरुवार को श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कालपीर, बैगना, खनियाबाद, डाकपोखर, मटियारी एवं झुनकी मुसहरा पंचायतों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पात्रता से जुड़ी समस्याओं तथा अन्य स्थानीय मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन दिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निष्पादन कराने की मांग की। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.