किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने घरों में बिजली से चलने वाले उपकरणों और वाहनों की पूजा-अर्चना कर लड्डू का भोग लगाया। विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की गई। करेलाबाड़ी स्थित पावर सब स्टेशन, हरूवाडांगा के आलम एंटरप्राइजेज एंड ब्रदर्स प्लांट सहित कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी के विभिन्न कैंपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वाहनों और अस्त्र-शस्त्र की पूजा की गई। टप्पू, तुलसिया, दिघलबैंक बाजार, गंधर्वडांगा, धनतोला और तालगाछ सहित विभिन्न हाट-बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर दुकानों में...