किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित एक इंटीरियर शोरूम से एसी का आउटडोर कंप्रेसर चोरी की प्राथमिकी मंगलवार को सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना को लेकर पीड़ित शोरूम संचालक ने किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 12 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे जब शोरूम संचालक अपना शोरूम खोला और एसी ऑन किया, तो उसमें एरर दिखाई दिया। जब उन्होंने बाहर जाकर चेक किया, तो पाया कि एसी का आउटडोर कंप्रेसर गायब था। इसके बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें दो व्यक्ति कंप्रेसर चोरी करते हुए नजर आए। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...