Kishanganj News: शिविर में 71 किसानो का 148 पशुओं का हुआ इलाज
किशनगंज, अक्टूबर 10 -- Kishanganj News: पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को बाली चुक्का, टेउसा, किशनगंज में 119 वां किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक डॉ. शिव वरण सिंह, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 71 पशुपालकों के 148 छोटे-बड़े पशुओं को बीमारियों के बचाव एवं रख-रखाव से संबंधित परामर्श एवं उचित उपचार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शिविर में 71 किसानो का 148 पशुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.