किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: पोठिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ खालिदा जिया, सीओ मोहित राज एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार तथा रजनीकांत सिंह प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कोचाधामन प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवसअधिकारियों का संबोधन समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिक...