किशनगंज, जुलाई 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर के वार्ड संख्या 24 स्थित पानीटंकी वाजपेई कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक शिक्षक के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर के गेट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी ले गए। पीड़ित शिक्षक दीपक झा ने चोरी की घटना की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी विद्यालय गए हुए थे और उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। पीड़ित शिक्षक दीपक झा ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह विद्यालय चले गए थे। शाम करीब 5 बजे बजे घर लौटने पर मुख्य गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि बरामदे की ग्रिल और दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी गोदरेज आलमारी खुली थी और उसका सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि करीब 50 ग्राम सोने के जेवर, लगभग 30...