किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: किशनगंज। नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात को कौन कहे दिन में भी मच्छर से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शाम के बाद कहीं भी बैठ पाना मुश्किल होता है। मच्छर के बढ़ते प्रकोप से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहरवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब फॉगिंग कराने की मांग की है, ताकि मच्छर के प्रकोप से उन्हें राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि मच्छर का प्रकोप बढ़ने से कई बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...