किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: किशनगंज, वरीय संवाददाता। सोमवार को डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिलेभर में आधार सीडिंग अब तक 84.29 प्रतिशत है।

आधार सीडिंग और ईकेवाईसी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि शत-प्रतिशत लाभुकों का यथाशीघ्र आधार सीडिंग और ईकेवाईसी कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग/ईकेवाईसी निर्धारित समय पर नहीं की गई है, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लाभुक परिवार को नहीं दिया जाएगा।

खाद्यान्न वितरण में तेजी जिले में माह अगस्त, 2026 के खाद्यान्न वितरण क...