किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पावर हाउस के समीप मंगलवार की रात एक लोहे की वेल्डिंग दुकान में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पोठिया प्रखंड के डेटावीजा, वार्ड संख्या 31 निवासी नवीद रेजा (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया।

दुकान में मिला युवक का शव जानकारी के अनुसार, नवीद रेजा पिछले करीब एक वर्ष से पावर हाउस के समीप स्थित वेल्डिंग दुकान में काम करता था। दुकान के संचालक शाकिरूल हक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के गैसल के रहने वाले हैं। मंगलवार की रात दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मियों ने युवक को प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। इसके बाद घटना की ...