किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। पूजा को लेकर गुरुवार की शाम रेलवे कॉलोनी , केलटेक्स चौक रोड में मेले जैसा नजारा रहा। पूजा पंडालों के पास खिलौने आदि की आकर्षक दुकानें सजी हुई थी। पूजा के बाद शहर में गैराज, विद्युत कार्यालय व परिवहन से जुड़े स्थानों का प्रतिमा विसर्जन शुक्रवार शाम से शुरू हो चुका था। विसर्जन जुलूश में गैराज, कारखाने व परिवहन से जुड़े लोग उत्साहित होकर जय बाबा विश्वकर्मा के नारे लगा रहे थे। विशेषकर रेलवे कॉलोनी, केलटेक्स चौक रोड, आटा चक्की मिल, गैराज, हार्डवेयर सेंटर, वाहन शोरूम, मोबाइल शोरूम, लकड़ी मिल सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों,पीएचईडी विभाग में विश्वकर्मा पूजा मनायी गई थी । रेलवे कॉलोनी में पांच स्थानों में बाबा विश्वक...