Kishanganj News: विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानून की जानकारी
किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले भर में सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत किशनगंज जिले के चिन्हित विभिन्न विद्यालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभी पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा प्रतिदिन विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और किशोर-किशोरियों को उनके मूलभूत कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर सुरक्षा जैसे बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : न्यायिक पदाधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.