किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। बंगाल से पटना विदेशी शराब की तस्करी से जुड़े मामले में बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई कर एक चार पहिया वाहन के अंदर बने खुफिया बाक्स के अंदर छिपाकर रखा 62.85 लीटर विदेशी शराब वाहन के साथ जब्त कर मौके से दो आरोपी को हिरासत में लिया। बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार पुलिस को बंगाल से चार पहिया वाहन में विदेशी शराब की गुप्त सूचना मिली थी पुलिस द्वारा एन एच 327 ई फोरलेन स्थित दारुल उलूम चौक के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन के अंदर विशेष खुफिया बाक्स में छिपाकर रखा बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद होने पर बरामद 62.85 लीटर विदेशी शराब को वाहन के साथ जप्त कर मौके से दो आरोपी शराब तस्कर को तत्काल हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी शराब ...