किशनगंज, जुलाई 2 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महानंदा, मेची समेत अन्य नदियों के कटाव स्थलों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: डीएम ने मेची नदी के कटाव स्थल का किया निरीक्षणकटाव का निरीक्षण सबसे पहले जिलाधिकारी खारूदह टीका बस्ती (वार्ड-13) पहुंचे, जहां मेची नदी के कटाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंता से कटावरोधी कार्य समय पर शुरू नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब कटाव की जद में मध्य विद्यालय और मुख्यम...