किशनगंज, जुलाई 14 -- Kishanganj News: पौआखाली। एक संवाददाता पौआखाली नगर पंचायत सहित ठाकुरगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। समय पर हुई इस वर्षा ने धान की खेती में नई जान फूंक दी है। खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है, जबकि पहले से रोपी गई फसल को भी इसका भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब पूरे उत्साह के साथ खेतों में उतर गए हैं। खेतों में सुबह से देर शाम तक किसानों और मजदूरों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। बीच-बीच में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही थी। कई किसानों की धान की नर्सरी सूखने लगी थी और रोपनी का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। मजबूरी में क...