किशनगंज, जुलाई 14 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कास्त खर्रा पूरा गांव के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार वर्षा के कारण पूरा गांव में जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई है। कई घरों, आंगनों और खेतों में पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि खेतों में जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों से जमा है। इससे धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है और अब फसल सड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो इस वर्ष की पूरी धान...