किशनगंज, जुलाई 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ( पीएमएफएमई) प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना तथा राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2016 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिले में चाय प्रसंस्करण इकाई से संबंध...