किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक में रोगी कल्याण समिति के सचिव सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी. एन. रजक ने स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित विषयों की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने मरीजों के हित में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और अस्पताल की आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचा...