Kishanganj News: रेलवे ने पोठिया में अवैध अतिक्रमण को कराया मुक्त
किशनगंज, सितम्बर 1 -- Kishanganj News: पोठिया। एनएफ रेलवे के कटिहार रेल मंडल अधीन अलुवाबाड़ी रोड- सिलीगुड़ी रेलखंड पर अवस्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या (एसके/274) के आसपास पोठिया चौक पर सोमवार को लंबे समय से जमे अवैध अतिक्रमण पर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पोठिया चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे की भूमि पर बनी दुकानें, टिन शेड और अस्थाई दुकानों को पूरी तरह से हटाकर रेलवे की जमीन को खाली कराया गया। बता दें कि रेलवे ने एक सप्ताह पूर्व पोठिया चौक के लगभग 40-50 दुकानदारों को नोटिस देकर 31 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। सोमवार की सुबह अचानक बड़ी संख्या में आरपीएफ के अधिकारी व जवान पोठिया चौक पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.