Kishanganj News: रेतुआ नदी में गिरी बाइक, ग्रामीणों ने चालक को बचाया
किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया के समीप रेतुआ नदी पार करने के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाव पर मोटरसाइकिल चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल चालक समेत तेज धारा वाली रेतुआ नदी में जा गिरा। बताया जाता है कि कोचाधामन प्रखंड के पलासमनी निवासी नूर आलम अपनी मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर गम्हरिया जाने के क्रम में सुहिया के समीप रेतुआ नदी पार करने के लिए नाव पर बाइक चढ़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत नूर आलम नदी में जा गिरे। हादसे के बाद नूर आलम द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक तथा मोटरसाइकिल को नदी से बाहर निकालकर बचा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : रेतुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.