Kishanganj News: रुईधासा महाकाल मंदिर में शुरु हुआ दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव
किशनगंज, जुलाई 29 -- Kishanganj News: किशनगंज।संवाददाता शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। वार्षिक महोत्सव गुरुवार को संपन्न होगा।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल महोत्सव मनाए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर के अंदर व मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। महाकाल मंदिर के सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि इस बार महाकाल महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुराने मूर्ति का विसर्जन कर महाकाल महोत्सव के दिन नये मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती थी लेकिन विगत वर्ष से पत्थर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.