किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: ​किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के पश्चिमपाली स्थित उत्तरपाली राइस मिल के पीछे झाड़ियों में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान चकला पंचायत के रहमानी कॉलोनी निवासी मुशर्रफ अली के 20 वर्षीय पुत्र शेर अली के रूप में की गई है। युवक पिछले एक सप्ताह से लापता था। ​शनिवार को जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों नेवप्रथम दृष्टा ...