किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता टी-08 निशन्द्रा से दुर्गापुर बनगामा तक प्रधानमंत्री सड़क रतवा नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव का संपर्क मुख्य सड़क से टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने कटाव स्थल पर पहुंच कटाव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बार बार ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को सड़क को सुरक्षित करने को कहा गया था परन्तु अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया।मंगलवार की शाम को जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से शिकायत करने पर जलसंसाधन विभाग के तरफ से बचाव कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क को जल्द मोटरेबल करवा दिया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...