किशनगंज, अगस्त 27 -- Kishanganj News: किशनगंज। वरीय संवाददाता रक्षाबंधन के पावन पर्व के एक दिन पूर्व, गुरुवार को, किशनगंज शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनगंज की छात्राओं द्वारा बीएसएफ कैम्प, 132 बटालियन में जाकर सीमा सुरक्षा बल के वीर जवानों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट गौरी शंकर अग्रवाल और विद्यालय के डायरेक्टर ललित कुमार मित्तल और विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकिता जैन ने छात्राओं को प्रेरणादायक एवं मोटिवेशनल संबोधन देते हुए रक्षाबंधन के सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत करता है। देश की सीमाओं की सुरक्षा में...