किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै....के मंत्रोच्चार से सोमवार को माहौल भक्तिमय हो उठा। रविवार से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है। रविवार की सुबह से ही शहर के मंदिरों एवं घरों में मां दुर्गा की आराधना पूजा वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती से माहौल भक्तिमय हो उठा था। हर तरफ भक्तों में उत्साह एवं उमंग का माहौल दिखा। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की पूजा एवं आराधना की गई। शहर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। इसके अलावे शिव शक्ति धाम लोहार पट्टी दुर्गा मंदिर, मनोरंजन क्लब पूजा पंडाल, मोतिबाग एवं अन्य दुर्गा स्थानों एवं पूजा पंडालों ...