Kishanganj News: मौसम का मिजाज बदला, अचानक हुई आंधी-बारिश से किशनगंज में हुआ जलजमाव
किशनगंज, सितम्बर 20 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। जिले में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई झमाझम बारिश और आंधी ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ स्थानों में महज कुछ घंटों की बारिश से शहर के कई प्रमुख इलाके में जलजमाव हो गया। अचानक हुई तेज वर्षा के कारण शहर सहित जिले के कई निचले स्थानों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के मुख्य मार्ग रुईधासा मिशन रोड स्थित काली मंदिर के समीप, रेलवे मालगोदाम रोड, बस स्टैंड ओवर ब्रिज के समीप, धरमगंज और पश्चिमपाली चौक सहित कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण राहगीरों, बाइक चालकों और ई-रिक्शा चालकों को आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.