किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के पटेसरी पंचायत के मौलानी गांव में सोमवार देर रात एक घर में अचानक आग लगने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। अगलगी की घटना में मोहम्मद फराज, मोहम्मद आजाद और मोहम्मद जुबैर के परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग में घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल है।

घटनाक्रम प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से कई मवेशी झुलस गए, जिनमें तीन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर ठाकुरगंज अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी सूर्यनारायण उरांव घटनास्थल पर पहुंचे। उ...