किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बहादुरगंज अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन से निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के मद्देनजर आगामी 23 सितंबर को अनुरक्षक (मेंटेनेंस) कार्य हेतु सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता विभाष कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 33/11 बिजली सबस्टेशन बहादुरगंज शहरी से जुड़ा मेंटेनेंस कार्य के लिए बुधवार 23 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दिया है विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से बहादुरगंज शहरी क्षेत्र एवं दिघलबैंक संबंधित क्षेत्र के विधुत उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...