किशनगंज, जुलाई 17 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में लंबित यूडीआईडी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु 'मिशन मोड' में प्रखंडवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

विशेष शिविरों का आयोजन इसी क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल, किशनगंज में चिकित्सा मूल्यांकन एवं निबंधन शिविर का आधिकारिक संचालन किया गया। प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस शिविर में कुल 102 आवेदक उपस्थित हुए। शिविर में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा 97 आवेदकों का चिकित्सीय मूल्यांकन पूर्ण किया गया तथा प्रक्रिया को त्वरित करते हुए 5 पूर्व से प्रमाणित दिव्यांग आवेदकों को स्थल पर ही तत्काल यूडीआईडी कार्ड हस्तगत करा दिए गए।

आगामी शिविरों की जानकारी जिले में शत-प्रतिशत लंबित आवेदनों ...