किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: पोठिया। अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पोठिया थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पोठिया थाना क्षेत्र के दो युवक को मादक पदार्थ बिक्री करते 5.9 7.ग्राम एमडीएमए एवं 10.54 ग्राम नशीला मादक पदार्थ के साथ मजिस्टेड बतौर अंचल अधिकारी मोहित राज के समक्ष बरामद कर गिरफ्तार दोनो युवक को सुसंगत धाराओं के साथ विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवक की पहचान जमीरुल साह( 27 ) सज्जाद साह (24 )दोनो पिता अख्तर साह निवासी गोरीहाट थाना पोठिया जिला किशनगंज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार संध्या तकरीबन 6 बजे पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे को गुप्त सूचना मिली कि दो युवकों द्वारा गोरीहाट में एक चाय दुकान में नशीला पदार्थ का अवैध खरीद बिक्री करता है। ...