किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज। एक संवाददाता शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप चतुर्थ कूष्मांडा स्वरूप की पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई। बुधवार को पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूरे विधि-विधान के साथ शहर के अलग-अलग इलाके में स्थापित कलश एवं मां दुर्गा की प्रतिमा से जहां माहौल भक्ति में हो उठा है। पूजा पंडाल के आसपास के लोगों में भी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। सुबह शाम पूजा-अर्चना एवं आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दुर्गा पूजा के अवसर पर कई पूजा पंडाल में कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: शिवशक्ति धाम दुर्गा पूजा पंडाल के बजट में डेढ़ लाख की बढ़ोत्तरी शहर के मनोरंजन...