किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र की दौला पंचायत अंतर्गत पोरलाबाड़ी गांव में शनिवार को महानंदा नदी में डूबे 65 वर्षीय वृद्ध किसान का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता किसान की पहचान पोरलाबाड़ी गांवनिवासी मोहम्मद ईशा (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को मोहम्मद ईशा महानंदा नदी के समीप अपने मवेशी लाने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या अन्य कारण से वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में विलीन हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महानंदा नदी में डूबे वृद्ध किसान की तलाश दूसरे दिन भी जारी किनारे मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और अपने स्तर स...