किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में रविवार को माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। माता की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर में पहले दिन से ही कलश स्थापित कर माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर में भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। यहां विधि विधान के साथ माता की पूजा की जाती है। किशनगंज के अलावे आसपास के जिलो से भी भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर में मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना भी की जाती है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: माता महागौरी की आराधना से भक्तिमय हुआ रामगढ़, मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु संध्या में मंदिर में आरती की जाती है। पूजा को लेकर भक्त उत्साहित थें। मंद...