Kishanganj News: मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की पहल पर बूढ़ी काली मंदिर के 125वें महोत्सव को मिली सरकारी पहचान
किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध लाइन बूढ़ी कालीबाड़ी मंदिर में आयोजित होने वाले 125वें काली महोत्सव को बिहार सरकार की सूची में शामिल किए जाने से श्रद्धालुओं में खुशी है। मां काली के प्रति अटूट आस्था और वर्ष 1902 से चली आ रही पूजा की परंपरा को अब सरकारी स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। महोत्सव के आयोजन के लिए राशि आवंटन की दिशा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की पहल और सहयोग को इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय पत्र के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सर्वेक्षण कार्यालय, पटना की ओर से किशनगंज डीएम को पत्र भेजा गया है। पत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.