Kishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्ती।
किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर रविवार को एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान 12वीं वाहिनी एसएसबी की सी कंपनी सिंघिमारी और नेपाल एपीएफ आमगाछी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 141 से 143/3 तक गश्त की। संयुक्त गश्ती में एसएसबी की ओर से सहायक उप निरीक्षक द्विजोमोनी सिंघा और नेपाल एपीएफ की ओर से सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण लिम्बु शामिल रहे। गश्ती के बाद दोनों सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों के बीच समन्वय बैठक हुई। इसमें सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, अपराध नियंत्रण और सूचनाओं के आपसी आदान-प्रदान को लेकर चर्चा की गई।बैठक यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भारत-नेपाल सीमा पर एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.