किशनगंज, अगस्त 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत भाटाबाड़ी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पार्षद सह वर्तमान जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता, प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग, मनोज कुमार से उनके पटना स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इमरान आलम ने मुख्य अभियंता को अवगत कराया कि भाटाबाड़ी, झींगाकाटा, महेशबथना, लौचा , निशन्द्रा, दुर्गापुर बंगामा, पलासमनी, समेसर सहित कई पंचायतों में लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने, जर्जर केवल तार और लंबी दूरी से आपूर्ति के कारण किसानों, छात्रों और आम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भाटाबाड़ी में पाव...