किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: किशनगंज। एक संवाददाता सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवारी की शाम में शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। भगवान के श्रृंगार दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ शहर के विभिन्न मंदिरों में जुटी थी। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। वहीं शहर के प्रसिद्ध थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवारी को भगवान महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना की गई। भगवान शंकर महकालेश्वर के स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए शाम में भक्तों का तांता लगा रहा। कतार में लगकर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया। इस दौरान आरती में भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी。 यह भी पढ़ें- Begusa...