किशनगंज, अगस्त 21 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निसन्द्रा फीडर के बैगना वार्ड संख्या 15 एवं 16 में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से दोनों वार्डों के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ: बैगना में ट्रांसफार्मर जला, तीन दिनों से अंधेरे में उपभोक्तासमस्या का समाधान समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग की ओर से जुलाई माह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन यह ट्रांसफार्मर एक म...