किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस -सह -नोडल पदाधिकारी, डब्लूसीडीसी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिमलबाड़ी, ब्लॉक चौक, किशनगंज में महिला एवं किशोरी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माणकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं भविष्य को लेकर सजग बनाना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जानक...